Tuesday, June 21, 2011

प्राथमिक कृषि सहकारी समिति

प्राथमिक कृषि सहकारी समिति-
मानिकचौरी को भारत सरकार द्वारा
सहकारी उत्कृष्ठता पुरस्कार-२००८


राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम नई दिल्ली के द्वारा प्रदान किया जाने वाला सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए प्रदेश स्तर पर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मानिक चौरी जिला रायपुर को चुना गया एवं नई दिल्ली एनसीयूआई आडिटोरियम में दिनांक १५ जनवरी २००९ को - पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन पर उत्कृष्ट समिति का पुरस्कार केन्द्रीय कृषि एवं सहकारिता मंत्री मान० श्री शरद पवार, भारत सरकार के द्वारा मानिकचौरी समिति के प्रतिनिधि मंडल को प्रदान किया गया। समारोह में अपेक्स बैंक के संचालक एवं जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष माननीय श्री अशोक बजाज के साथ मानिक चौरी सहकारी समिति के निर्वाचित अध्यक्ष श्री लखन लाल साहू एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री रामगोपाल भार्गव, श्री सीताराम साहू, श्री माखन साहू, श्री मोहन टंडन, श्री गुहाराम तारक, श्री नारायण सिन्हा के द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया।

मानिक चौरी समिति के अंतर्गत ३६६३ कृषक सदस्य हैं, जिसमें १७१० ऋणी एवं १९५३ अऋणी किसान हैं। संबंद्ध किसानों की कृषिगत आवश्यकताओं की पूर्ति इस समिति के जरिये होती है। वर्ष २००७-०८ में रू. १५४.५५ लाख का कृषि ऋण का वितरण किया गया। समिति द्वारा किसानों को उर्वरक मात्रा ११०८ टन राशि रू ५५.४२ लाख का वितरण किया गया, जिसमें समिति को रू ०.३३ लाख का लाभार्जन हुआ। ऋणों की वसूली ८७ प्रतिशत रही है। समिति द्वारा खरीफ २००७-०८ में समर्थन मूल्य पर ८२००५ क्ंिवटल राशि रू ६२३.२४ लाख की खरीदी की गई, जिसमें समिति को रू. ८.११ लाख का लाभार्जन हुआ। इस समिति की ९४ प्रतिशत अंशपूंजी सदस्यों द्वारा ही दी जाती है। ३१.०३.२००८ की स्थिति पर समिति की कुल कार्यशील पूंजी रू. २७१.३५ लाख है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत वर्ष २००७-०८ में उपभोक्ता सामग्रियों की बिक्री एवं वितरण में राशि रू. ६०.५० लाख, कार्य व्यवसाय में ३.५७ लाख का लाभ प्राप्त हुआ। पिछले चार वर्षों के व्यापार टर्नओवर में समिति का औसत वार्षिक वृद्धि ४२.६४ प्रतिशत रही है। वर्ष २००६-०७ में १८४ लाख रूपये का व्यापार टर्नओवर किया जिसमें इसे ७.७५ लाख रूपये का लाभ प्राप्त हुआ। (अपने क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं तथा कमजोर वर्गों के लाभ के लिए २२ महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर राशि रू. २.६० लाख की अमानत संकलन कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।) समिति के अधीन अल्प बचत के लिए बचत बैंक संचालित है, जिसमें किसानों, ग्रामीणों से कुल १३७.१४ लाख रू. जमा की गई है।

अभनपुर विकासखंड स्थित इस समिति के अंतर्गत १४ गांव आते हैं, जिसमें मानिकचौरी, खोला, ठेलकाबांधा, गातापार, जामगांव, जवईबांधा, उमरपोटी, आलेखूटा, सोनेसिल्ली, दादरझोरी, पिपरौद, डोंगीतराई, हसदा एवं टोकरी शामिल हैं। उत्कृष्टता पुरस्कार मिलने पर प्रबंधकारिणी के अलावा सभी गांवों के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज वर्ष १९८२ से इस संस्था से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तथा वर्तमान में इसी सोसाइटी का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य सहकारी बैंक के संचालक भी हैं। छ०ग० से मानिकचौरी समिति को पुरस्कार मिलने से प्रदेश के माननीय मुखयमंत्री डा० रमण सिंह, ने मानिकचौरी समिति के प्रबंधकारिणी सदस्यों को बधाई दिया हैं।

No comments:

Post a Comment