Tuesday, July 19, 2011

रा०स्व०संघ सेवा विभाग द्वारा गुजरात में ग्राम विकास का कार्य

रा०स्व०संघ सेवा विभाग द्वारा गुजरात में ग्राम विकास का कार्य
कठाडा गांव, तहसील दसाड़ा, जिला सुरेन्द्र नगर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग द्वारा देश के प्रत्येक जिले में एक गाँव का चयन करके समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत ग्राम विकास का कार्य सम्पन्न किया जाता है। गुजरात प्रदेश में संघ की दृष्टि से कुल ३३ जिले हैं, जिसमें अधिकांश जिलों में ग्राम विकास का कार्य प्रारम्भ किया गया है तथा सबसे अधिक कार्य कठाडा गांव, तहसील, दसाडा, जिला सुरेन्द्र नगर में चल रहा है। इस गाँव की जनसंखया १७६६ है। मुखय रोजगार कृषि, पशुपालन, मजदूरी इत्यादि है।

ग्राम में एक प्राथमिक पाठशाला, दो बाल मंदिर तथा एक आयुर्वेदिक चिकित्सा केन्द्र है। संघ के सेवा विभाग द्वारा आयुर्वेदिक औद्गाधियों का संग्रहण कार्य भी होता है। यहाँ १९८३ से संघ की शाखा निरन्तर चल रही है। बहनों एवं भाईयों की अलग-अलग प्रभात शाखायें एवं भजन मंडलियाँ हैं। प्रतिदिन प्रभात फेरी होती है। वर्तमान में बहनों के दो बचत समूह हैं। बहनों के सिलाई वर्ग में दस-दस के तीन दल (Batch) सम्पन्न हुए हैं एवं चौथे दल का वर्ग चल रहा है। यह सभी सेवा बस्ती के रहने वाले हैं। संस्कार केन्द्र प्रत्येक रविवार सायं ४ से ५ बजे समाज के मन्दिर में चलता रहा है। ग्राम समिति की बैठक हर माह पहली तारीख को रात्रि ८ से ९ बजे होती है और समिति में समाज के सभी वर्गों के ११ सदस्य सम्मिलित हैं। बैठक की कार्यवाही लिखित होती है। अन्य समितियों का विवरण निम्नलिखित है :-

(१) बहनों की ग्राम समिति ११ सदस्यों की
(२) समाज मंदिर समिति ७ सदस्यों की
(३) समाचार फलक समिति ४ सदस्यों की
(४) आरोग्य समिति १७ सदस्यों की
(५) कुल १२ सेवा प्रकल्प

ग्राम देवगढ़, तहसील माण्डवी, जिला सूरत
यह ग्राम वनवासी लोगों का है। पहले यह देशी दारू का उत्पादन केन्द्र एवं लडाई झगडे का गढ था। सेवा कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात्‌ ग्राम के प्राथमिक पाठशाला के एक शिक्षक श्री रायसिंह भाई चौधरी ने बहुत श्रम करके ग्राम में दारू गुटका आदि बंद कराया। समाज की ओर से प्रारम्भ में थोडा बहुत विरोध हुआ परन्तु अन्ततः सब शान्त हो गया। गांव में प्रदेश संघ की बैठक हुई। निवर्तमान परम पूज्य सर संघचालक श्री सुदर्शन जी ग्राम में पधारे। वर्ष २००३ में ग्राम वासियों ने मिलकर २ लाख ३० हजार के व्यय से आटा चक्की और चावल मिल शेड का निर्माण किया। जिसके लिए बैंक से १ लाख २२ हजार का कर्ज भी लिया गया था। २ वर्ष के भीतर उसकी भरपाई की गई। एक लाख ३० हजार का लाभ खाते में है। चावल मिल का लाभ ग्रामीण एवं उसके आस-पास के ग्रामों के कृषक भी लेते हैं। ग्राम में भाईयों के दो बचत घर चल रहे हैं, जिनकी बचत १.५० लाख है। बहनों के चार बचत घर हैं, जिनकी बचत १ लाख है। दिनांक ०६.१०.२००९ को विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा द्वारा कृद्गिा च्चिविर का आयोजन ग्राम में रखा गया था जिसका लाभ ग्राम के १५० भाई बहनों ने लिया। कृषि शिविर के डॉ० अशोक भाई शाह जो वि०मं०गौ ग्राम यात्रा के अध्यक्ष हैं, समारोह के मुखय वक्ता थे।

ग्राम कोठाओं, तहसील कर्जन, जिला बड़ौदा
ग्राम में प्रभात शाखा चलती है। बहनों के लिये प्रारम्भ सिलाई केन्द्र में ४२ बहनों ने शिक्षा ग्रहण की तथा सिलाई मशीन का प्रयोग घर में ही प्रारम्भ किया। १ से लेकर ८वीं कक्षा तक की पाठशाला के बालकों के लिये शिक्षा वर्ग प्रारम्भ किये गये हैं। शिक्षा ग्रहण में कमजोर बालकों के लिये ट्‌यूशन वर्ग एवं उनके लिये संस्कार केन्द्र चल रहे हैं। सामाजिक समानता हेतु अम्बा माताजी के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के समय अति उत्तम वातावरण ग्राम में बना। हरिजन समाज के लोग प्रतिदिन मंदिर आते हैं तथा सभी कार्यक्रमों में साथ में भोजन करते हैं। ग्राम की बहनों ने संघ के सेवा कार्य के प्रयास से गृह उद्योग जैसे पैरधन, मोमबत्ती, अगरबत्ती, चाकलेट, जाम, जेली, अचार, शर्बत, जैसे अनेक पदार्थ तैयार करने की शिक्षा ली है तथा आपसी सहकार के माध्यम से स्वावलम्बन की ओर बढ़ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment